NCERT Solution for Class 8 Science Chapter 5 in Hindi | कोयला और पेट्रोलियम

mod education are provide for NCERT Solution for Class 8 Science Chapter 5 in Hindi कोयला और पेट्रोलियम Notes and Question Answer and Video Classes

NCERT Solution for Class 8 Science Chapter 5 in Hindi

प्राकृतिक संसाधन- वे संसाधन जो हमें प्रकृति से मिलते हैं उन्हें हम प्राकृतिक संसाधन कहते हैं। प्राकृतिक संसाधन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

  1. अक्षय प्राकृतिक संसाधन – यह प्राकृतिक संसाधन  असीमित मात्रा में है और कभी खत्म नहीं होंगे। उदाहरण:- सूर्य का प्रकाश, वायु।
  2. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन – यह प्राकृतिक संसाधन निरंतर प्रयोग से खत्म हो जाएंगे। उदाहरण:- कोयला, पेट्रोलियम, खनिज लवण, प्राकृतिक गैस।

कोयला—

कोयला पत्थर जैसा कठोर और काले रंग का होता है। इसका प्रयोग खाना बनाने में प्रयोग होने वाले ईंधन के रूप में किया जाता है। शुरुआती दौर में इससे रेल के इंजन चलाए जाते थे। कोयले का उपयोग विद्युत बनाने हेतु भी किया जाता है।

कोयले की कहानी—

आज से लाखों करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर एक उल्का गिरने से सभी जीव जंतु और पेड़ पौधे खत्म हो गए। समय बीतने के साथ वह नीचे दबते चले गए। अधिक दबाव होने की वजह से सारे पेड़ पौधे कोयले में परिवर्तित हो गए। पेड़ पौधों से कोयले में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को कार्बनीकरण कहते हैं।

कोयले के उत्पाद—

कोयले को गर्म पर उसमें से बहुत सारी चीजें बाहर निकलती है।

  • कोक- यह काले रंग का एक कठोर पदार्थ होता है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। को का प्रयोग इस्पात बनाने हेतु किया जाता है।
  • कोलतार- यह एक गाढा द्रव्य होता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण हेतु किया जाता है।
  • कोयला गैस- कोयले के प्रक्रमण में कोक बनाते समय कोयला गैस हमें मिलती है। इसका प्रयोग इंधन के रूप में किया जाता है।

पेट्रोलियम —

आधुनिक समय में इंधन के रूप में वाहनों में जो पदार्थ प्रयोग किया जाता है। वह हमें पेट्रोलियम से प्राप्त होता है। पेट्रोलियम एक गाढा द्रव्य होता है। पेट्रोलियम निकालते समय इसमें से हमें प्राकृतिक गैस मिलती है। जो जमीन के अंदर पेट्रोलियम से ऊपर पाई जाती हैं।

पेट्रोलियम की कहानी-

आज से लगभग 300 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर एक उल्का गिरने से पृथ्वी की सारी वनस्पति और जीव-जंतु मारे गए। जो जानवर मरे, वह समय बीतने के साथ जमीन के नीचे दबते चले गए। उच्च दाब और उच्च ताप की वजह से वे जानवर पेट्रोलियम में बदल गए।

पेट्रोलियम का परिष्करण—

पेट्रोलियम एक गहरे रंग का तेलीय द्रव है। इसे हमें बहुत सारी चीजें मिलती है। जैसे- डीजल, पेट्रोल, मोम, पेट्रोलियम गैस, स्नेहक इत्यादि। पेट्रोलियम से सभी चीजों को अलग करने की प्रक्रिया को परिष्करण कहते हैं।

प्राकृतिक गैस- प्राकृतिक गैस एक महत्वपूर्ण जीवाश्म ईंधन है। इसका प्रयोग वाहनों में किया जाता है। प्राकृतिक गैस को उच्च दाब पर दबाया जाता है। इसके बाद इसको वाहनों में प्रयोग में लाया जाता है। जिसे हम CNG संपीड़ित प्राकृतिक गैस के नाम से जानते हैं।

NCERT Solution for Class 8 Science Chapter 5 in Hindi Que & Ans

प्रश्न 1. सी० एन० जी० और एल० पी० जी० का ईंधन के रूप में उपयोग करने का क्या लाभ है ?

उत्तर-  एल० पी० जी० का लाभ-एल० पी० जी० एक अच्छा ईंधन मानी जाती है क्योंकि|

(1) इसका कैलोरीमान अधिक है। यह 50 kJ/g है अर्थात् 1g LPG जल कर 50 किलो जूल ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न करती है।
(2) इसकी ज्वाला धुआँ रहित होने के कारण प्रदूषण नहीं फैलाती।
(3) LPG जलने पर कोई विषैली गैसें पैदा नहीं करती।
(4) LPG की संभाल और रख-रखाव आसान है।
(5) इसका पूर्ण दहन होता है।
(6) LPG साफ़ घरेलू ईंधन है।। सी० एन० जी० के लाभ–यह वायु प्रदूषण नहीं फैलाता।

प्रश्न 2. पेट्रोलियम को कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर- बिटुमेन।

प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है ? यह प्रक्रम क्या कहलाता है ?

उत्तर- मृत वनस्पति से कोयले की उत्पत्ति-कोयला उन वृक्षों के विघटन से बना है जो आज से करोड़ों वर्ष पहले पृथ्वी के अंदर दब गए थे। ऐसा विचार है कि करोड़ों वर्ष पहले भूकंप तथा ज्वालामुखी इत्यादि के कारण वृक्ष पृथ्वी की सतह के नीचे दब गए और मिट्टी तथा रेत से ढक गए। पृथ्वी के अंदर उच्च दाब तथा उच्च ताप के कारण तथा वायु की अनुपस्थिति में ये दबे हुए वृक्ष धीरे-धीरे कोयले में बदल गए। वृक्षों की लकड़ी से कोयला बनने में करोड़ों वर्ष का समय लगा। कोयले के बनने के प्रक्रम को कार्बनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) ………… तथा ……….. जीवाश्म ईंधन हैं।
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक् करने का प्रक्रम ……….. कहलाता है।
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ……… है।।

उत्तर- (क) कोयला, पेट्रोलियम
(ख) परिष्करण
(ग) सी० एन० जी०।

प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए

(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं।
(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सी० एन० जी० अधिक प्रदूषक ईंधन है।
(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है।
(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है।
(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है।

उत्तर- (क) असत्य (ख) असत्य (ग) सत्य (घ) सत्य (ङ) असत्य।

प्रश्न 6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं ?

उत्तर- जीवाश्म ईंधन संजीवों के मृत अवशेषों से बनते हैं और इन्हें बनने में करोड़ों वर्ष लग जाते हैं। प्रकृति में । जीवाश्म ईंधन के संसाधन सीमित हैं, इसलिए यह समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।

प्रश्न 7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- कोक के अभिलक्षण

(i) यह कठोर है।
(ii) यह सरंध्र युक्त है।
(iii) इसका रंग काला है।
(iv) यह विद्युत् और ऊष्मा का कुचालक है।

कोक के उपयोग

(1) कृत्रिम ग्रेफाइट बनाने के काम आता है।
(2) एस्टिीलीन गैस बनाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के उत्पादन में सहायक है।
(3) जल-गैस और उत्पादन-गैस के उत्पादन में सहायक है।
(क) जल-गैस कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन का समानुपाती मिश्रण है।
(ख) उत्पादन-गैस कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन का 1 : 2 अनुपाती मिश्रण है। इसे वायु को लाल गर्म । कोक से गुजारने पर प्राप्त करते हैं।
(4) ये कॉपर, लोहा, जिंक, लैड, टिन आदि धातुएँ के निष्कर्षण में काम आता है।
(5) यह एक अच्छा घरेलू ईंधन है क्योंकि यह जलने पर धुआँ नहीं छोड़ता।

प्रश्न 8. पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर- पेट्रोलियम का निर्माण-पेट्रोलियम समुद्र में रहने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं की सहायता से बनता है। मृत्यु के पश्चात् ये जीव सागर की तली तक पहुँच जाते हैं और धीरे-धीरे रेत तथा मिट्टी से ढक जाते हैं। करोड़ों वर्षों बाद दाब उत्प्रेरक क्रिया तथा गर्मी के कारण हाइड्रोकार्बन में बदल जाते हैं। ये हाइड्रोकार्बन हल्के होने के कारण छिद्र-युक्त चट्टानों से रिस कर पृथ्वी की सतह की ओर तब तक आते हैं जब तक अपारगम्य चट्टानें उन्हें रोक नहीं लेतीं। इस प्रकार इन अपारगम्य चट्टानों के बीच तेल कूप बन जाते हैं। प्राकृतिक गैस तेल के ऊपर पाई जाती है।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कुछ प्राकृतिक पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- वायु, जल, मृदा, वन, खनिज आदि।

प्रश्न 2. कुछ मानव निर्मित पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- काँच, सीमेंट, कपड़ा, मकान आदि।

प्रश्न 3. जीवाश्म ईंधन की परिभाषा लिखें। किन्हीं तीन जीवाश्म ईंधनों के नाम लिखो।

उत्तर-जीवाश्म ईंधन-वे ईंधन जो सजीवों के मृत अवशेषों से मृदा के नीचे दबने के कारण कई करोड़ वर्षों बाद प्रकृति में उत्पन्न हुए।

उदाहरण-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि ।

प्रश्न 4. कोक कैसे बनाया जाता है ?

उत्तर- कोक, कोयले के प्रक्रमण द्वारा बनाया जाता है। जलाने पर कोयले में से गैस और दूसरे पदार्थ निकल जाते हैं और काला पदार्थ जो शेष बच जाता है, कोक कहलाता है।

प्रश्न 5. कोयले के प्रक्रमण के उत्पाद क्या हैं ?

उत्तर- कोयला-गैस और कोलतार।

प्रश्न 6. पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन के उत्पादों के नाम लिखिए।

उत्तर- एसफाल्ट, पेट्रोल, डीज़ल तेल, पैराफिन मोम, स्नेहक तेल, कैरोसीन (मिट्टी का तेल)।

प्रश्न 7. पेट्रोलियम के तीन उत्पादकों के नाम लिखो।

उत्तर- उर्वरक, कीटनाशक, कृत्रिम रबड़।

प्रश्न 8. क्या होगा यदि जीवाश्म ईंधनों का तीव्र गति से उपयोग हो ? कारण बताओ।

उत्तर- जीवाश्म ईंधन समाप्त हो जाएंगे क्योंकि इनके निर्माण में कई हजार वर्ष लगते हैं।

प्रश्न 9. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस किस प्रकार के ईंधन के उदाहरण हैं ?

उत्तर- जीवाश्म ईंधन के।

प्रश्न 10. पेट्रोलियम क्या है ?

उत्तर- पेट्रोलियम गहरे रंग को गाढ़ा तेलीय द्रव है, जिसकी अप्रिय गंध है।

प्रश्न 11. कौन-सी चट्टानें पेट्रोलियम को संचित करती हैं ?

उत्तर- अपार गम्य (अरंध्र) चट्टानें [Impervious (non-porous) rocks].

प्रश्न 12. पेट्रोलियम परिष्करण के लिए कौन-सा प्रक्रम उपयोग में लाते हैं ?

उत्तर- प्रभाजी आसवन।

प्रश्न 13. पेट्रोलियम गैस कैसे बनती है ?

उत्तर- पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन दौरान यह गैस असंघनित रूप में उत्पन्न होती है।

प्रश्न 14. बिटुमेन का क्या उपयोग है ?

उत्तर- सड़क निर्माण में।

प्रश्न 15. स्टोव, लैंप और जेट वायुयानों में कौन-सा तरल ईंधन उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर- मिट्टी का तेल।

प्रश्न 16. शुष्क-धुलाई (Dry-cleaning) के विलायक के रूप में पेट्रोलियम का कौन-सा संघटक उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर- पेट्रोल।

प्रश्न 17. कुछ समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखिए।

उत्तर- वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला आदि।

प्रश्न 18. अक्षय प्राकृतिक संसाधनों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर- वायु, जल, सूर्य प्रकाश आदि।

प्रश्न 19. लोहार के पास कौन-सा प्राकृतिक पदार्थ पाया जाता है ?

उत्तर- कोयला।

प्रश्न 20. कोयले का मुख्य संघटक क्या है ?

उत्तर- कार्बन।

प्रश्न 21. कौन-सा प्रक्रम मृत पादपों को कोयले में परिवर्तित करता है ?

उत्तर- कार्बनीकरण।

प्रश्न 22. क्या होता है, जब कोयले को वायु में जलाया जाता है ?

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड गैस की उत्पत्ति।

प्रश्न 23. प्रक्रमण के लिए कौन-सी परिस्थिति आवश्यक है ?

उत्तर- वायु/ऑक्सीजन की अनुपस्थिति।

प्रश्न 24. कोयला गैस का आधुनिक उपयोग क्या है ?

उत्तर- ऊष्मा ऊर्जा के स्रोत के रूप में।

प्रश्न 25. भंजक आसवन (प्रक्रमण) क्या है ?

उत्तर- भंजक आसवन-कोयला का वायु की अनुपस्थिति या सीमित सप्लाई में गर्म करने को भंजक आसवन कहते हैं।

प्रश्न 26. हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं ?

उत्तर- हाइड्रोकार्बन-कार्बन तथा हाइड्रोजन से निर्मित यौगिकों को हाइड्रोकार्बन कहते हैं।

प्रश्न 27. पैट्रो-रसायन किसे कहते हैं ?

उत्तर- पैट्रो-रसायन- पैट्रो-रसायन वे पदार्थ हैं जो पेट्रोल तथा प्राकृतिक गैस से प्राप्त होता है, ये प्रायः अपमार्जक, संश्लेषित सूत्र तथा प्लास्टिक आदि बनाने के लिए प्रयुक्त किये जाते हैं।

Class 8 Science Chapter 5 in Hindi MCQs

1. प्राकृतिक संसाधन नहीं है

(A) प्लास्टिक .
(B) वायु
(C) मृदा
(D) खनिज
उत्तर. -(A) प्लास्टिक


2. अक्षय प्राकृतिक संसाधन है

(A) सूर्य का प्रकाश
(B) वायु
(C) (A) और (B) दोनों
(D) (A) और (B) दोनों ही नहीं
उत्तर. -(C) (A) और (B) दोनों


3. समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन है

(A) वन
(B) वन्य जीवन
(C) खनिज
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर. -(D) उपर्युक्त सभी


4. ……………… समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन नहीं है।

(A) वायु
(B) प्राकृतिक गैस
(C) कोयला
(D) पेट्रोलियम
उत्तर. -(A) वायु


5. जीवाश्म ईंधन नहीं है

(A) बायोगैस .
(B) प्राकृतिक गैस
(C) LPG
(D) पेट्रोलियम
उत्तर. -(A) बायोगैस


6. कार्बनीकरण प्रक्रिया से बनता है

(A) पेट्रोलियम
(B) प्राकृतिक गैस
(C) कोयला
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर. -(C) कोयला


7. कोयला बनने की प्रक्रिया कब शुरू हुई (लगभग मिलियन वर्षों में)?

(A) 200
(B) 300
(C) 350
(D) 400
उत्तर. -(B) 300


8. कोयले के प्रक्रमण द्वारा प्राप्त होने वाला उत्पाद नहीं है

(A) कोक
(B) बिटुमेन
(C) कोलतार
(D) कोयला गैस
उत्तर. -(B) बिटुमेन


9. कोलतार लगभग …………………. पदार्थों का मिश्रण है।

(A) 150
(B) 200
(C) 250
(D) 300
उत्तर. -(B) 200


10. कोलतार से प्राप्त होने वाला पदार्थ है

(A) नैफ्थलीन
(B) विस्फोटक
(C) सुगंध
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर. -(D) उपर्युक्त सभी


11. कोलतार के स्थान पर पक्की सड़कों के निर्माण में प्रयुक्त होने लगा है

(A) सीमेंट
(B) प्लास्टिक
(C) बिटुमेन
(D) पॉलिथीन
उत्तर. -(C) बिटुमेन


12. सर्वप्रथम लंदन में कोयला गैस का उपयोग कब किया गया?

(A) सन् 1710 में
(B) सन् 1750 में
(C) सन् 1810 में
(D) सन् 1820 में
उत्तर. -(C) सन् 1810 में


13. न्यूयॉर्क में सबसे पहले कोयला गैस का उपयोग सड़कों की रोशनी के लिए कब किया गया?

(A) सन् 1820 में
(B) सन् 1850 में
(C) सन् 1855 में
(D) सन् 1875 में
उत्तर. -(A) सन् 1820 में


14. पेट्रोलियम के निर्माण में (मृत जीवों के अतिरिक्त) आवश्यक कारक था

(A) वायु की अनुपस्थिति
(B) उच्च ताप
(C) उच्च दाब
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर. -(D) उपर्युक्त सभी


15. पेट्रोलियम भंडारों में सबसे नीचे कौन-सी परत पाई जाती है?

(A) पेट्रोलियम तेल की
(B) गैस की
(C) जल की
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. -(C) जल की


16. विश्व में पहला तेल का कुआँ अमेरिका पेनसिलवेनिया में कब खोदा गया?

(A) सन् 1857 में
(B) सन् 1859 में
(C) सन् 1854 में
(D) सन् 1833 में
उत्तर. -(B) सन् 1859 में


17. भारत में तेल क्षेत्र नहीं है

(A) गंगा व सिंध के मैदान
(B) असम
(C) गुजरात
(D) गोदावरी व कृष्णा नदी का बेसिन
उत्तर. -(A) गंगा व सिंध के मैदान


18. पेट्रोलियम का संघटक है

(A) पैराफिन मोम
(B) स्नेहक तेल
(C) पेट्रोलियम गैस
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर. -(D) उपर्युक्त सभी


19. पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को अलग करना …………………. कहलाता है।

(A) परिष्करण .
(B) फिल्टरेशन
(C) अपकेंद्रीकरण
(D) भंजन
उत्तर. -(A) परिष्करण


20. हरियाणा में पेट्रोलियम परिष्करणी (रिफायनरी) ……………….

(A) फरीदाबाद
(B) झज्जर
(C) पानीपत
(D )महेंद्रगढ़
उत्तर. -(C) पानीपत


21. पेट्रोलियम को ……………….. भी कहा जाता है।

(A) काला हीरा
(B) काला सोना
(C) द्रव सोना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. -(B) काला सोना


22. प्राकृतिक गैस से प्राप्त …………………… गैस का उपयोग यूरिया निर्माण में किया जाता है।

(A) ऑक्सीजन
(B) नाइट्रोजन
(C) हाइड्रोजन
(D) क्लोरीन
उत्तर. -(C) हाइड्रोजन


23. परिवहन वाहनों में प्रयुक्त होने वाला श्रेष्ठ ईंधन है

(A) शुद्ध पेट्रोल
(B) सीसारहित पेट्रोल
(C) सीसायुक्त पेट्रोल
(D) CNG
उत्तर. -(D) CNG


24. CNG का उपयोग घरों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है

(A) देहरादून
(B) बडोदरा
(C) दिल्ली .
(D) (B) और (C) दोनों
उत्तर. – (D) (B) और (C) दोनों


25. कौन-सी गैस प्रयोगशाला में नहीं बनाई जा सकती?

(A) ऑक्सीजन
(B) प्राकृतिक गैस
(C) हाइड्रोजन
(D) क्लोरीन
उत्तर. – (B) प्राकृतिक गैस


Sharing:

Welcome to Mod Education! I'm RK Yadav, an educator passionate about teaching Mathematics and Science. With a teaching journey spanning back to 2012, I've had the privilege of guiding students through the intricate realms of these subjects.